सीबीएसई के बाद अब यु.पी. बोर्ड की भी परीक्षा निरस्त-U.P.BOARD 12वीं परीक्षा 2021

क्या सीबीएसई के बाद अब यु.पी. बोर्ड की भी परीक्षा निरस्त

 

03/06/2021 अभी अभी निर्णय हुआ की यु.पी. बोर्ड 2021 की भी परीक्षा निरस्त

 

कल मोदी जी की अध्यक्षता में हुए फैसले में CBSE की 12 वीं की परीक्षा को निरस्त करने के निर्णय लिया गया जिसके बाद अब यूपी बोर्ड पर भी दबाव बढ़ गया है।पहले  सीबीएसई ने ही सबसे पहले हाई स्कूल की  परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया था।

जिसके बाद धीरे-धीरे देश के अन्य बोर्ड ने भी अपनी हाईस्कूल की  परीक्षाएं निरस्त कर दीं।

अब 12वीं की भी परीक्षा निरस्त करने के फैसले ने सभी बोर्ड को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है।

पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 2021 जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जा सकती है अगर तब तक COVID-19 की स्थिति सामान्य हो जाती है।

सीबीएसई के बाद दुसरे केंद्रीय बोर्ड, CISCE ने भी इस साल COVID-19 स्थिति के कारण कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है।

इस फैसले के बाद यूपी बोर्ड के इंटर के 26 लाख से अधिक छात्र और छात्राओं के मन में परीक्षा के सम्बन्ध में प्रदेश सरकार के आदेश का इंतजार बढ़ा है।कल शाम से ही बच्चों और अभिभावकों में फैसले के सम्बंधित आदेश का इन्तजार बढ़ गया है।

आज दिनांक 02/06/2021 को किसी भी वक़्त राज्य सरकार के तरफ से घोषणा होने की आशा है जिसके सन्दर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द निर्णय ले सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!